बांदा, मार्च 18 -- बांदा। संवाददाता एसडीएम ने नरैनी बुधवार को फिर चर्चा में आ गए। वह बड़ोखर बुजुर्ग गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मौंरग लदा ट्रक गुजरा। उन्होंने रोकने की कोशिश पर चालक ट्रक लेकर भाग निकला। इस पर एसडीएम का गुस्सा फूटा और पीछा कर चालक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। इसी ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंच गए और हंगामा किया। मौके का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया।गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव के पास चेकिंग के दौरान एसडीएम नरैनी अमित शुक्ला ने एक मौरंग लदे ट्रक को रुकवाया। ट्रक चालक कुलदीप तिवारी ने बताया कि वह रामपुर से मौरंग लेकर बांदा की ओर जा रहा था। इसी दौरान बड़ोखर बुजुर्ग गांव के पास उसे रोका गया और थाने चलने के लिए कहा गया। चालक का कहना है कि उसके पास वाहन के सभी वैध कागजात मौजूद थे, इसलिए उसने थाने जा...