ट्रक लूट का झूठा मुकदमा दर्ज कराने पर तीन गिरफ्तार
हाजीपुर, जून 2 -- महुआ, एक संवाददाता ट्रक लूट का कथित आरोप लगाते हुए झूठा मुकदमा दर्ज करने में ट्रक के मालिक, खरीदार और चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों जालसाजों को पुलिस ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह जानकारी डीएसपी संजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जंदाहा थाना के एनएस 322 पर सलहा में बीते 31 मई की रात को ट्रक लूटे जाने का कथित आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित करने के बाद संघन जांच की गई। जांच के दौरान ट्रक लूट का मामला झूठा पाया गया। बताया गया कि यह मामला ट्रक के बीमा की राशि के गबन के उद्देश्य कराया गया था। पुलिस ने छापेमारी कर समस्तीपुर से कथित लूटे गए ट्रक को बरामद की है। साथ ही इस मामले में समस्तीपुर पूसा थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.