जहानाबाद, दिसम्बर 12 -- पटना जिला के दुल्हिन बाजार थाना अंतर्गत सरगुना गांव का है निवासी सरगना समेत चार और लोगों को पकड़ने के लिए हो रही छापेमारी जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नगर थाने की पुलिस ने बभना पशु मेला के समीप हथियार का भय दिखाकर ड्राइवर को बंधक बना लाखों के सामान लदे ट्रक को अगवा करने के मामले में एक और आरोपित लुटेरे को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दूसरा आरोपित शंकर उर्फ़ रंजीत बिंद पटना जिला के दुल्हिन बाजार थाना अंतर्गत सरगुना गांव का रहने वाला है। इसकी गिरफ्तारी गुरुवार की रात अरवल जिला के किंजर बाजार से की गई। शुक्रवार को सदर अस्पताल में उक्त आरोपित की मेडिकल जांच कराई गई। नगर थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस को ऊक्त सफलता हासिल हुई। इसकी पुष्टि की गयी है। उन्होंने बताया कि ट्रक लूटकांड के पूरे मामले का खुलासा हो चुका है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.