कन्नौज, जुलाई 29 -- सौरिख, संवाददाता। पुलिस ने ट्रक में लदे माल की चोरी कर वाहन में आग लगाने के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 36 रेडीमेड शर्ट और 12 साड़ियां बरामद हुई हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को बहादुरपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड से बिजेंद्र सिंह उर्फ डिम्पू भदौरिया (35) निवासी जगतपुर, थाना ऐरवा कटरा, जिला औरैया को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वह सात जून को दर्ज ट्रक लूटकांड और वाहन में आग लगाने के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद निवासी ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी रुपेश तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि आरोपियों ने उनके ट्रक से लदा माल बेईमानी से निकाल लिया और साक्ष्य मिटा...