ट्रक रोके जाने पर चालक ने मंडी इंस्पेक्टर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
महाराजगंज, जून 28 -- परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। जिले की एक राइस मिल से चावल लादकर बिहार के पूर्वी चंपारण जा रहे एक ट्रक चालक ने परतावल में मंडी निरीक्षक और पीआरडी जवान पर अनावश्यक रूप से रोककर परेशान करने का आरोप लगाया है। चालक का कहना है कि मोहर्रम के ताजिया जुलूस के कारण विभिन्न स्थानों पर बड़े वाहनों को रोका गया था, लेकिन परतावल पहुंचने के बाद भी उसे करीब तीन घंटे तक रोककर रखा गया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम के दौरान तीन घंटे गुल रही बिजली, उमस भरी गर्मी से रातभर परेशान रहे शहरवासीघटनाक्रम का विवरण जिले के एक राइस मिल से ट्रक का गेट पास गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे जारी हुआ था। चालक के अनुसार कुछ दूरी तय करने के बाद वह भोजन करने के लिए एक होटल पर रुका, जहां वाहन में तकनीकी खराबी आ गई। देर रात वाहन ठीक कराने के बाद सुबह चालक आगे बढ़ा, लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.