ट्रक रोकने के प्रयास में कार को मारी टक्कर, कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
शाहजहांपुर, फरवरी 26 -- ट्रक में गोवंश होने की आशंका पर उसका पीछा करना हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष को भारी पड़ गया। आरोप है कि ट्रक चालक ने वाहन न रोकते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। घटना के विरोध में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी ने बताया कि कछियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर पर संगठन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान हाईवे से गुजर रहे एक ट्रक में गोवंश होने की आशंका हुई। इस पर वह अपनी कार से ट्रक के पीछे गए और रुकने का इशारा किया। आरोप है कि चालक ने ट्रक नहीं रोका और उनकी कार में टक्कर मार दी। घटना के बाद कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.