मैनपुरी, अप्रैल 25 -- कस्बा के यादव नगर चौराहे पर हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में एक ट्रक को ओवरटेक कर रोका और चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, दबंगों ने ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए चालक से हजारों रुपये की नकदी भी लूट ली। सूचना मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने हमलावरों की गाड़ी को कब्जे में ले लिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इटावा के जय भारत कॉलोनी (पक्के बाग) निवासी ट्रक चालक राजेंद्र सिंह पुत्र बनवारी लाल ने बताया कि वह शुक्रवार रात करीब 10 बजे अपना ट्रक लेकर इटावा से बरेली जा रहा था। ढंढौस नहर के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही एक बाइक और एटीएस लिखी एक लग्जरी गाड़ी ने ट्रक पर ईंट-पत्थरों से हमला शुरू कर दिया। चालक ने डर के मारे गाड़ी नहीं रोकी, जिस पर हमलावरों ने पीछा जारी रखा। यादव नगर चौराहे पर दबंगों ने अपनी गाड़ी ट्रक के आ...