ट्रक-मैक्स वाहन भिड़ंत में करौली के पांच श्रद्धालुओं की मौत, 20 घायल
आगरा, अगस्त 31 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कांतौर के निकट मथुरा-बरेली हाईवे पर सोमवार तड़के हुई ट्रक व मैक्स वाहन भिड़ंत में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों का उपचार कासगंज के जिला अस्पताल व अलीगढ़ मेडीकल कालेज में चल रहा है। पुलिस के अनुसार राजस्थान में करौली जिले की तहसील हिंडौन के गांव रेवई के रहने वाले रवींद्र अपनी मां सिया की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने परिवार व रिश्तेदारों के साथ मौक्स वाहन में बैठकर तीर्थ नगरी सोरों जा रहे थे। रवींद्र रविवार की शाम मैक्स वाहन में चालक समेत 26 लोग बैठकर पांच बजे के करीब रेवर गांव से सोरों जी के लिए चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.