फतेहपुर, जून 27 -- बहुआ। बांदा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहुआ कस्बे में रानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज के सामने शनिवार दोपहर मोरंग लदे एक ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ट्रक धू-धू कर जलने लगा। चालक और खलासी ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि छतरपुर (मध्य प्रदेश) से मोरंग लादकर कुशीनगर जा रहे ट्रक में वायरिंग में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। चालक संतोष कुमार और खलासी विकास कुमार निवासी फुलवामऊ ने तत्काल ट्रक छोड़ दिया। चालक ने बताया कि अधिक गर्मी और शार्ट सर्किट के कारण आग भड़क गई। आसपास के लोगों ने जुटकर किसी तरह आग बुझाने पर सफलता पाई। जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रक के केबिन का हिस्सा आग की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...