रुडकी, अप्रैल 26 -- भगवानपुर, संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र लखेश्वरी में खड़े एक ट्रक में रखे प्लास्टिक वेस्टेज में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात औद्योगिक क्षेत्र लखेश्वरी में एक खड़े ट्रक में प्लास्टिक वेस्टेज भरा हुआ था, जिसमें अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर दमकल विभाग के इंचार्ज सतपाल सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और ट्रक में लगी आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। यह भी पढ़ें- अहमदाबाद: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां; आसमान में उठा धुएं का गुबार करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। दमकल इंचार्ज सतपाल सिंह ने बताया कि आग ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.