सहारनपुर, जनवरी 29 -- हरिद्वार से ट्रक में देवबंद स्थित व्यापारी के यहां लोहे का सरिया लेकर आया चालक संदिग्ध अवस्था में मृत मिला। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार देर रात व्यापारी मनीष अग्रवाल के यहां हरिद्वार से लोहे के सरिये से भरा ट्रक आया था। रात के समय ट्रक से माल न उतरने के चलते चालक मुजफ्फरनगर के खतौली के गांव शेखपुरा निवासी सोनू उर्फ अभय गुर्जर ट्रक में ही रूक गया। व्यापारी मनीष अग्रवाल ने गुरुवार सुबह जब माल उतरवाने पहुंचे तो ट्रक में शव लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी कि ट्रक के ड्राइवर ने ट्रक में कपड़े का फंदा बना फांसी लगाली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का ट्रक से उतार उसका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के कान में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.