सुल्तानपुर, अप्रैल 5 -- सुलतानपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पयागीपुर में 400 केवीए के पास रविवार को संदिग्ध हालत में खड़े एक ट्रक में ड्राइवर की लाश मिली। वाहन स्वामी ने जीपीएस टैगिंग रिपोर्ट के बाद ट्रक के खड़े होने की सूचना जिले की पुलिस को दी। एसपी चारु निगम ने पुलिस अधिकारियों व नगर कोतवाली फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। ट्रक ड्राइवर के सिर में गम्भीर चोट होने से लूट के बाद ट्रक ड्राइवर के हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की ओर से स्थल व ट्रक की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। प्रयागराज जिले के मऊअइमा थाना क्षेत्र के ममोरखा गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव (25)पुत्र राम अधार यादव बहराइच से ट्रक को लेकर प्रयागराज के लिए लौट रहा था। घटना की जानकारी होने पर नगर कोतवाली निरीक्षक संदीप राय और फॉरेंसि...