देवरिया, अप्रैल 11 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। गुरुवार की देर रात एक ट्रक के ऊपरी हिस्से में महुआडीह थाने की बिजली आपूर्ति केबल फंसकर टूट गया, जिससे थाने की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। घटना के बाद करीब 15 घंटे तक थाना परिसर अंधेरे में डूबा रहा। बैतालपुर उपकेंद्र के नेरुई अमवा गांव स्थित विद्युत फीडर से महुआडीह चौराहे पर बिजली आपूर्ति होती है।चौराहे पर स्थित महुआडीह थाने को सड़क किनारे लगे पोल से केबल तार के माध्यम से कनेक्शन दिया गया है। गुरुवार देर रात महुआडीह से हेतिमपुर की ओर जा रहा एक ट्रक की ऊपरी हिस्सा थाने की बिजली आपूर्ति वाले केबल में फंस गया। ट्रक के आगे बढ़ते ही केबल टूट गया, जिससे थाने की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।अचानक बिजली गुल होने से थाने के आवश्यक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो गई। शुक्रवार को सूचना मिलने पर स्थानीय विद्युत...