ट्रक में पीछे से घुसी रोडवेज बस, चालक समेत 27 घायल
गौरीगंज, अगस्त 30 -- शुकुल बाजार। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार की भोर करीब 2.30 बजे आजमगढ़ से लखनऊ जा रही रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बस चालक समेत 27 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही सुबेहा और बाजार शुकुल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। यूपीडा की टीम के साथ पुलिसकर्मियों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी बाजार शुकुल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों को मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर किया गया। यह हादसा बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के समीपवर्ती बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 56.7 के पास हुआ। रोडवेज बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बस आजमगढ़ से लखनऊ जा रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक अनिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.