ट्रक में पीछे से घुसी डबल डेकर बस, डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसा रहा चालक
गौरीगंज, जून 23 -- शुकुल बाजार। संवाददाता सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे थाना क्षेत्र से गुजर रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे आजमगढ़ से लुधियाना जा रही डबल डेकर बस आगे चल रही ट्रक में पीछे से जा घुसी। तेज धमाके की आवाज सुन बस पर बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वहीं बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और बस चालक स्टेयरिंग और केबिन के बीच बुरी तरह फंस गया। बस पर सवार यात्रियों में से कोई बच्चों को संभालने में जुटा था तो कोई अपने परिजनों को फोन मिलाने लगा। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बस चालक को किसी तरह बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहीं चार बस यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए। जिनका प्राथमिक उपचार कर सभी यात्रियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.