ट्रक में पीछे से घुसी कार, एयरबैग ने बचाई चालक की जान
औरैया, सितम्बर 12 -- चंदनापुर हाईवे पर शनिवार दोपहर आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही कार उसके पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान एयरबैग खुलने से चालक गंभीर चोट लगने से बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक से घटना की जानकारी ली। जालौन जिले के इंदिरानगर उरई निवासी विकास वर्मा टैक्सी परमिट की कार गुरुग्राम में चलाते हैं। शनिवार को घर में आयोजित पूजा में शामिल होने के लिए वह गुरुग्राम से उरई जा रहे थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे चंदनापुर हाईवे पर उनकी कार के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। विकास ने कार को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन दूरी कम होने के कारण कार ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.