ट्रक में पीछे से घुसी कार,मध्य प्रदेश निवासी दंपति की मौत
मिर्जापुर, जून 28 -- ड्रमंडगंज(मिर्जापुर)। वाराणसी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 135 पर लहुरियादह गांव के पास शनिवार की रात डेढ़ बजे के करीब ट्रक में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दंपती को अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र के बरही निवासी विकास ताम्रकार अपने स्वजनों व रिश्तेदारों संग कार से शनिवार को वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के लिए गए थे। दर्शन पूजन के बाद देर रात घर लौटते समय जैसे ही ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के लहुरियादह गांव में पहुंचे, तभी सामने एक ट्रक चालक वाहन को हाइवे पर खड़ा कर रहा था। उसी दौरान कार ट्रक में पीछे से जा घुसी।
हादसे में घायल हादसे में कार सवार 35 वर्षीय विकास ताम्रकार व उनकी 31 वर्षीया पत्नी सोनम, कार चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.