आगरा, जनवरी 23 -- नाई की मंडी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक पकड़ा। ऊपर नारियल और नीचे गांजा छिपा हुआ था। गांजा भी थोड़ा बहुत नहीं, 225 किलोग्राम था। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि बरामद गांजे की कीमत एक करोड़ से अधिक है। गांजे की सप्लाई आगरा के अलावा, मथुरा, अलीगढ़, नोएडा और दिल्ली में होनी थी। पूछताछ में गांजा खरीदने वालों के नाम पता चले हैं। उनकी तलाश की जा रही है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि सिकंदराराऊ निवासी महेश व दिलीप कुमार (सकरौली, एटा) को पकड़ा। दोनों ने पुलिस से बचने के लिए नारियल के नीचे गांजा छिपाया था। उन्हें लग रहा था कि पुलिस इतनी मेहनत नहीं करेगी। ट्रक में नारियल देखकर जाने देगी। ऐसा हुआ नहीं। महेश ने पूछताछ में बताया कि दिनेश के साथ रांची से गांजा लेकर आया था। दिलीप टूंडला में मिला।...