लखनऊ, मार्च 31 -- एसटीएफ ने सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में पकड़ा बरामद गांजा करीब 52 लाख रुपये कालखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।एसटीएफ ने सोमवार देर रात सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में आईटी सिटी के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके ट्रक में दो कुंतल गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 52 लाख रुपये बताई जा रही है। वह उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहा था। ट्रक में बोरों के बीच उसने छुपाकर रखा था।एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार तस्कर बिहार के नालंदा जनपद के घोसरावां का रहने वाला अजीत कुमार है। मुखबिर की सूचना पर सोमवार देर रात टीम ने आईटी सिटी एचसीएल के पास से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। गाड़ी के अंदर बोरों के बीच उसने कैविटी में गांजा छिपाकर रखा था। पूछताछ में अजीत ने बताया कि झारखंड के रहने वाले टीपू और तपन उसे ...