ट्रक में घुसी रोडवेज बस, चालक की मौत, छह घायल
शाहजहांपुर, जून 12 -- तिलहर। हाईवे पर धनेली पल्टू गांव के सामने बुधवार देर रात तेज रफ्तार रोडवेज बस ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक समेत छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर यातायात सुचारु कराया।
हादसे का विवरण सीतापुर डिपो की रोडवेज बस बुधवार रात करीब 11 बजे बरेली के लिए रवाना हुई थी। बस में चालक, परिचालक समेत पांच यात्री सवार थे। रात करीब डेढ़ बजे धनेली पल्टू गांव के पास आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे आ रही बस अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक प्रमोद कुमार स्टेरिंग में बुरी तरह फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चालक बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के ज्योति जागीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.