ट्रक में घुसी बाइक लगी आग, ट्रक और बाइक जलकर राख
लखीमपुरखीरी, मई 15 -- लखीमपुर, संवाददाता। पीलीभीत बस्ती नेशनल हाइवे पर राजापुर के पास बुधवार रात एक बाइक ट्रक में घुस गई। बाइक की रगड़न से पैदा हुई चिंगारी से ट्रक में आग लग गई। ट्रक में क्रोकरी का सामान भरा था। आग में बाइक और ट्रक जलकर रख हो गए। सदर कोतवाली की राजापुर पुलिस चौकी के पास बुधवार रात चालक अपना ट्रक मोड़ रहा था। तभी एक तेज रफ्तार बाइक आई और ट्रक से टकराकर उसमें फंस गई। बताते हैं बाइक की फिसलन से निकली चिंगारी से आग लग गई। ट्रक और बाइक धूं धूं कर जलने लगी। ट्रक में क्रोकरी भरी थी। देखते ही देखते आगे भीषण को धारण कर लिया। गनीमत रही कि ट्रक और बाइक चालक आग की चपेट में नहीं आए। इसी बीच एक बस भी आकर टकरा गई। गनीमत रही कि बस में कोई नुकसान नहीं हुआ। नेशनल हाइवे पर ट्रक में लगी आग को देखकर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऐह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.