प्रयागराज, फरवरी 23 -- थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई थानाक्षेत्र के तकिया चौराहे पर सोमवार सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं से भारी बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक समेत करीब एक दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गए। घायल बच्चों ने प्राथमिक इलाज के बाद परीक्षा दी, वहीं दो छात्र और एक छात्रा की चोट गंभीर होने के कारण शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रों का आरोप है की बस चालक मोबाइल चला रहा था जिससे हादसा हुआ। केडीएस इंटर कॉलेज मर्रो कटरा हंडिया में पढ़ने वाले छात्रा-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन शिव सेवा इंटर कॉलेज सोरो कटरा हंडिया में हुआ था। जिसका सेंटर थरवई के बाबू जेआरडी पाल इंटर कॉलेज में आया है। सोमवार सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए स्कूल की तरफ से की गई प्राइवेट बस से सभी छात्र-छात्रा से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.