हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 23 -- मेरठ में नेशनल हाईवे-58 पर शोभापुर गांव के सामने मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। चार दोस्तों की तेज रफ्तार बाइक ट्रक में पीछे से जा टकराई। इस दौरान दो दोस्तों की मौत हो गई, बाकी दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोस्त की शादी में शामिल होने के बाद चारों एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे। डाबका निवासी दीपक की मंगलवार को शादी थी और बारात परतापुर गई थी। शादी में शामिल होने के लिए डाबका निवासी 18 वर्षीय जतिन अपने तीन दोस्तों सनी, चिराग और चीनू निवासीगण मलियाना के साथ बाइक से गया था। रात दो बजे सनी, चिराग और चीनू एक ही बाइक से जतिन को घर छोड़ने जा रहे थे। कंकरखेड़ा क्षेत्र में शोभापुर गांव के सामने हाईवे पर उनकी तेज रफ्तार बाइक सामने जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी।ट्रक से टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़े ...