गाजीपुर, मई 3 -- सैदपुर। क्षेत्र के पियरी गांव स्थित वाराणसी गोरखपुर हाईवे पर रविवार को झपकी आ जाने से एक तेज रफ्तार चार पहिया सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। वहीं चार पहिया मे सवार बच्ची समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद आसपास के लोगों ने सैदपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर सभी को वाराणसी रेफर कर दिया गया। इसमें कार्तिकेय समेत 35 वर्षीय पद्मा पांडेय पत्नी श्रीराम पांडेय, 13 वर्षीय स्वाति पांडेय, कृति पांडेय और 32 वर्षीय अरूण पांडेय पुत्र अमरनाथ पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी का इलाज वाराणसी में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...