झांसी, फरवरी 17 -- सकरार थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। झांसी-खजुराहो एनएच पर लुहारी टोल के पास शादी समारोह के बाद दुल्हन को विदा कर झांसी जा रही तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मऊरानीपुर से झांसी की ओर एक कार दुल्हन की विदाई कर झांसी जा रही है। कार में दूल्हा-दुल्हन समेत झांसी निवासी अजय कुमार त्यागी (46) और प्रियंका भी सवार थे। जैसे ही चालक झांसी-खजुराहो हाइवे पर लुहारी टोल के पास पहुंचा, तभी उसे अचानक झपकी आ गई। जिससे कार सड़क किनारे खडे़ ट्रक में टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। वहीं अगली सीट पर सवार अजय कुमार, प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.