फतेहपुर, अप्रैल 6 -- फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर सोमवार सुबह आलू लेकर जा रहा लोडर आगे जा रहे ट्रक में घुस गया। जिसमें लोडर के चालक खलासी की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर गांव के पास आलू लादकर जा रहा लोडर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि लोडर के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चालक व खलासी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 38 वर्षीय कमलेश पुत्र शिवकुमार निवासी कमालीपुर थाना थरियांव और 60 वर्षीय मूलचंद निवासी सुधवा थाना थरियांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.