झांसी, जुलाई 31 -- झांसी। झांसी-ग्वालियर हाइवे पर अंबाबाय के पास शुक्रवार दोपहर भीषण हादसा हुआ। ब्रेक लेने से तेज रफ्तार कंटेनर आगे जा रहे ट्रक में घुस गया। हादसे में केबिन में फंसकर हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। वहीं पुलिस ने रेस्क्यू कर हेल्पर का शव किसी तरह बाहर निकाला और जांच शुरू कर दी है। राजस्थान के डीग के कनवाड़ी गांव के रहने वाले मुबीन का 23 का साल बेटा नासिर कंटेनर पर हेल्परी का काम करता था। वह कंटेनर चालक अपने बहनोई इरफान के साथ चलता था। शुक्रवार को दोनों दिल्ली से सामान लादकर बैंगलुरु जा रहे थे। जैसे ही इरफान कंटेनर लेकर झांसी के अंबाबाय के पास पहुंचे। तभी आगे जा रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक ले लिए। जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया। उन्होंने बचाने के लिए स्टेयरिंग पूरी घुमा दी। लेकिन, दूसरी साइड से कंटेन...