मेरठ, जनवरी 28 -- सैफपुर कर्मचंदपुर गांव के पास सोमवार दोपहर गन्ना लादने वाले लोडर से बाइक सवार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल मेडिकल अस्पताल लाए, जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने शव को हस्तिनापुर के मुख्य द्वार पर रखकर जाम लगा दिया। दो घंटे बाद सीओ के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला। ग्राम पाली निवासी 29 वर्षीय तपराज सोमवार दोपहर हस्तिनापुर खरीदारी को आया था। सैफपुर कर्मचंदपुर गांव के पास गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचा तो वहां एक लोडर द्वारा सड़क पर ट्रक में गन्नों का लदान किया जा रहा था। आरोप है कि लोडर चालक ने तेजी से लोडर का पंजा घुमा दिया जो सड़क से गुजर रहे तपराज की छाती में जा लगा। वह बाइक से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.