ट्रक मालिक के 10 लाख रुपए चोरी कर लाया था चालक
लखनऊ, जुलाई 3 -- पारा के आगरा एक्सप्रेस वे जीरो पॉइंट के पास होटल में रुका ट्रक चालक उन्नाव बांगरमऊ निवासी परवीन कुमार लुधियाना के ट्रक मालिक का 10 लाख रुपए चोरी करके लाया था। पंजाब से आई पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और अपने साथ ले गई। इसी आरोपी परवीन ने कुछ दिन पहले पारा पुलिस को सूचना दी थी कि उसका सात लाख रुपए पारा के एक होटल से चोरी हो गया है।पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि उन्नाव के बांगरमऊ निवासी परवीन कुमार लुधियाना में ट्रक चालक है। परवीन के अनुसार छह जून को लखनऊ में रजिस्ट्री कराने के लिए वह सात लाख रुपए लेकर आया था। वह देर रात आगरा एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट पर ओसियन होटल में रुका था। इसी दौरान होटल कर्मियों रितेश राणा, मौसम, राहुल राणा, आकाश और पांच अज्ञात लोगों ने मिलकर बैग में रखे सात लाख रुपए नकद चोरी कर लिए थे। जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.