ट्रक मालिकों का धरना तीसरे दिन भी जारी
सोनभद्र, जून 4 -- बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद में राख ढुलाई का काम लगातार तीसरे दिन भी पूरी तरह ठप रहा। भाड़े में बढ़ोतरी की मांग को लेकर स्थानीय ट्रांसपोर्टर और वाहन मालिकों का विरोध प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारी वाहन मालिक मांगों पर अड़े हुए हैं और उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक चक्का जाम रहेगा। धरने पर बैठे वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि हड़ताल के तीन दिन बीत जाने के बाद भी संबंधित ठेकेदारों ने गतिरोध को दूर करने के लिए बातचीत की कोई पहल नहीं की है। जब तक भाड़े में सम्मानजनक बढ़ोतरी नहीं की जाएगी और हमारी जायज मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक एक भी गाड़ी का पहिया नहीं हिलेगा। यह आंदोलन मांगें पूरी होने तक अनवरत जारी रहेगा। इस दौरान अरविंद सिंह, सतवंत सिंह, बग्गा सिंह, शिवधारी गुप्ता, क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.