मथुरा, मई 27 -- मथुरा। ट्रक भाड़े में हुई मामूली बढ़ोतरी के मुकाबले व्यापारियों द्वारा खाद्य वस्तुओं के दामों में अनाप-शनाप वृद्धि कर दी गई है। दाल, सब्जी और फलों सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम अचानक बढ़ने से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। ट्रांसपोर्टरों के अनुसार लंबी दूरी के ट्रकों का भाड़ा पहले जहां प्रति किमी कुछ पैसे से लेकर सीमित दर तक बढ़ाया गया था, वहीं व्यापारियों ने इसका कई गुना असर बाजार में दिखाते हुए खाद्य वस्तुओं के दामों में प्रति kilo कई रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी। वहीं अभी भी ट्रांसपोर्टस को व्यापारियों से माल भाड़े की बढ़ी कीमतों को लेकर समझौता करना पड़ रहा है। जबकि दालों, हरी सब्जियों और फलों के दामों में अचानक उछाल आने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि डीजल कीमतों और...