रुद्रपुर, जनवरी 27 -- किच्छा। ट्रक बिक्री का झांसा देकर आरोपियों ने क्रेता की ऑन लाइन 10.90 लाख रुपये की रकम हड़प कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जगजीत सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी लालपुर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 10 अक्टूबर 2025 को उसने सोशल मीडिया एप पर एक ट्रक का विज्ञापन देखा था। उसने विज्ञापन में लिखे मोबाइल फोन कॉल की। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम सुमित कुमार बताया और कहा कि उनका दिल्ली में जेएस ट्रक सेल्स नाम से ऑफिस है। वह चोला मंडलम फाईनेंस कंपनी के ट्रक की खरीद-फरोख्त देखते है। उसने विश्वास दिलाने के लिये अपना आधार कार्ड भेजा। आरोप है कि जगजीत सिंह ने झांसे में आकर उसे विभिन्न तारीखों में ऑन लाइन कुल 10.90 लाख रुपये की रकम भुगतान कर दी। भुगतान के बाद जगजीत सिंह अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.