आरा, अप्रैल 1 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। बबुरा थाना क्षेत्र की कोईलवर-छपरा फोरलेन पर बबुरा के समीप मंगलवार को ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पटेरा गांव निवासी स्व. छोटेलाल साह के पुत्र सत्येंद्र साह हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फोरलेन पर बालू लदे वाहनों का परिचालन अक्सर गलत दिशा में किया जाता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से इस पर कोई ठोस कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.