कटिहार, फरवरी 11 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र कटिहार-प्राणपुर एनएच 31 सड़क कालेश्वर चौक के समीप बाइक-ट्रक के बीच टक्कर में बाइक चालक आफताब आलम (25) की मौत हो गयी। हादसे में आफताब आलम के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी थी। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया। इस बीच उसकी जान चली गयी। ग्रामीण अरविंद कुमार, बबलू कुमार, सुरेंद्र ऋषि,अजीत कुमार, प्रमोद सिंह आदि ने बताया कि पहली बार इस तरह का दर्दनाक घटना इस जगह हुआ है। अमदाबाद के पहाड़पुर के रहने वाले युवक आफताब आलम कटिहार की ओर से लाभा की तरफ जा रहा था। इसी बीच लाभा की ओर से कटिहार आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। कालेश्वर चौक पर दर्जनों लोगों ने बताया कि दोनों तरफ से तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी कालेश्वर चौक पर आपस में टकरा गया। ट्रक से टकराते ही बाइक चालक ऊपर उठ गया और थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.