जौनपुर, अप्रैल 21 -- मुफ्तीगंज। मुफ्तीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव 30 वर्षीय निवासी रामकेश अपने छह वर्षीय बेटे के साथ बाइक से देवगांव थाना क्षेत्र के चेवार गांव स्थित ससुराल से घर लौट रहे थे। देवाकलपुर गांव के पास जौनपुर-केराकत राष्ट्रीय राजमार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज भेजा गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को मारी टक्कर, पिता की मौत पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्...