नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- नई दिल्ली, व. सं.। वसंत कुंज स्थित रजोकरी गांव इलाके में शुक्रवार को एक शख्स को ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसा क्षेत्र में स्थित रेडी-मिक्स कंक्रीट संयंत्र में उस समय हुआ जब चालक ट्रक को पीछे कर रहा था। वसंत कुंज साऊथ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक अनिल विश्वकर्मा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 48 वर्षीय सुरेंद्र शाह रजोकरी गांव में रहता था। वह गुरुग्राम स्थित एक कपड़ा फैक्टरी में काम करता था। सुरेंद्र शुक्रवार को कंक्रीट मिक्स खरीदने प्लांट पर गया था। जांच में सामने आया कि सुरेंद्र मिक्स सामग्री इकट्ठा करने के लिए ट्रक के पास जमीन पर बैठा था, तभी चालक ने ट्रक पीछे कर दिया। इससे वह ट्रक की चपेट में आ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.