मिर्जापुर, मई 31 -- लालगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोटाघाट स्थित कंपनी में शुक्रवार की रात ट्रक बैक करते समय टक्कर लगने से चालक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। क्षेत्र के कोटाघाट में एक एथनॉल कंपनी है। रात में कंपनी में चालक ट्रक लेकर पहुंचे। एक ट्रक का चालक अपने वाहन को बैक करने लगा। तभी पीछे दूसरे ट्रक में टक्कर हो गई। इसी को लेकर ट्रक चालक आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। वहीं एक ट्रक चालक ने कंपनी के सुरक्षाकर्मियों पर पिटाई करने का भी आरोप लगाया है। इस संदर्भ में लालगंज थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी में ट्रक चालकों ने मारपीट की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। मामले में अभी तक कोई तहरीर नही...