सहारनपुर, मार्च 7 -- गंगोह। गंगोह-तीतरों रोड पर झाड़वन के पास देर रात ट्रक और बोलेरो पिकअप की जबरदस्त आमने-सामने की टक्कर में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मेरठ निवासी दो पशु व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने व्यापारियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, जबकि पुलिस ने चावल से लदा ट्रक जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पिकअप में सवार व्यापारियों के पास से करीब 20 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि मेरठ के लक्खीपुर लिसाड़ी गेट निवासी पिकअप चालक सद्दाम अपने साथी पशु व्यापारियों आसिफ और तारिक के साथ गंगोह पीठ के पशु मेले में पशु खरीदने के लिए पहुंचे थे। इसी बीच गंगोह-तीतरों पर झाड़वन के पास चावल से भरा तेज रफ्तार ट्रक अचानक सामने आ गया और दोनों वाहन आपस म...