नोएडा, फरवरी 4 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कासना सिरसा रोड पर बुधवार की दोपहर ट्रक पलटने से लंबा जाम लग गया। करीब दो घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति रही। वाहन चालकों को परेशानी से जूझना पड़ा। पुलिस ने ट्रक को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिरसा गांव से आगे सड़क पर बुधवार की दोपहर रोड़ी से भरा ट्रक पलट गया। इसके चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया। काफी देर तक वाहन चालक जाम से जूझते रहे। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को साइड करवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। इस दौरान करीब दो घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.