बलरामपुर, अप्रैल 8 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर अरना गांव के पास बुधवार अपराह्न करीब दो बजे गिट्टी लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा बभनपुरवा-लालपुर भलुहिया-अचलपुर घाट संपर्क मार्ग पर सड़क मरम्मत कार्य के दौरान हुआ। ट्रक के पलटने से हाईटेंशन लाइन का खंभा टूट गया, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।बभनपुरवा-लालपुर भलुहिया-अचलपुर घाट संपर्क मार्ग पर मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक डाला ट्रक सड़क के लिए गिट्टी लेकर पहुंचा। गिट्टी गिराते समय सड़क की कच्ची पटरी में ट्रक का एक टायर धंस गया, जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया। पलटते ही ट्रक पास स्थित एचटी लाइन के खंभे से जा टकराया, जिससे खंभा टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.