ट्रक पलटने से अफरातफरी
गया, अप्रैल 27 -- बाराचट्टी थाना क्षेत्र के जीटी रोड सूर्यमंडल के समीप दो ट्रकों के पलटने से जीटी रोड पर अफरातफरी जैसी स्थिति हो गई। जानकारी के अनुसार झारखंड राज्य की ओर से आ रहा चालक का संतुलन खो देने के कारण गाड़ी डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई। डिवाइडर पर गाड़ी को चढ़ते देखा दूसरी दिशा से आ रहे ट्रक का ड्राइवर भी संतुलन खो दिया और उसकी गाड़ी खेत में पलट गई। इस घटना में दोनों चालक के घायल होने की खबर है। दो मिनट के अंदर जीटी रोड पर हुए इस घटना के बाद अफरातफरी जैसे हालात हो गए। बाद में घटना स्थल पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने हालात को सामान्य बनाया जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से संभव हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.