अररिया, मार्च 8 -- जोकीहाट, (ए.सं)। शनिवार की सुबह अररिया-किशनगंज जिले की सीमा स्थित नेशनल हाईवे 327 ई पर जोकीहाट पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक ट्रक रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक पर 14 गाय व आठ बछड़ा लदा मिला। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश कर रहे ट्रक चालक सहित तीन तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में किसी ने कोई कागजात नहीं दिखा सका। थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में वैशाली जिले के विदुपुर बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर मलाही 12 निवासी चालक जयप्रकाश सिंह पिता धनपत सिंह, इसी जिले व थाना क्षेत्र के सैदपुर गणेश वार्ड नंबर 09 निवासी राजगीर कुमार पिता विश्वेश्वर राय शामिल हैं। जबकि तीसरा सैयद अली पिता तुराप अली बारपेटा असम के कैराबाड़ी कलाभंगा का रहने वाला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक संख्या एएस ...