पटना, जून 29 -- उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने हरियाणा नंबर के ट्रक से चार सौ कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है। अगमकुआं थाना क्षेत्र के न्यू बाइपास स्थित एनआरएल पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की शाम खड़े ट्रक से शराब की खेप मिली। सरकारी दवा की आड़ में शराब की तस्करी की जा रही थी। हालांकि तस्कर फरार होने में सफल रहा। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के वरीय अधिकारी ने बताया कि बरामद शराब की कीमत 15 लाख रुपये है। तस्कर सहित ट्रक मालिक व चालक की जानकारी जुटाई जा रही है। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग को सोमवार को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। यह भी पढ़ें- ट्रक पर सरकारी दवा के बीच रखी चार सौ कार्टन शराब बरामद जानकारी एकत्र करने पर पता चला कि शराब तस्कर ट्रक में शराब की खेप ले जा रहे हैं। उक्त ट्रक न्यू बाइपास स्थित एनआरएल पेट्रोल पंप के समीप खड़ा है। इस...