मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- गोरौल। नगवां गांव में बेलसर पुलिस ने छापेमारी कर ट्रक पर लोड 225 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। चूना की बोरी के नीचे शराब छुपाकर रखी गई थी। थानेदार प्रवीण कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानेदार ने बताया कि सूचना मिली थी कि करजा थाने की ओर से अजीतपुर होते हुए नगवां गांव की तरफ 12 चक्का ट्रक विदेशी शराब की खेप लेकर जा रहा है। नगवां पंचायत भवन स्थित मोड़ के पास ट्रक ने बिजली के पोल में ठोकर मार दी। पुलिस को देखते ही ट्रक से तीन-चार व्यक्ति उतरकर भाग गए। ट्रक की तलाशी के दौरान चूना की बोरी के नीचे पंजाब निर्मित 2033 लीटर शराब बरामद हुई। थानेदार ने बताया कि तस्करों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.