मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र स्थित पकड़ी चौक पर शुक्रवार की रात ट्रक पर लोड पशुओं की बरामदगी मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी पशुओं को गोशाला भेज दिया। मामले में एएसआई हीरालाल सिंह के बयान पर पुलिस ने सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र निवासी आलोक कुमार सिंह, सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के उपेंद्र यादव एवं गणेश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जमानती धाराओं के कारण तीनों को थाने से ही जमानत मिल गई। इधर, पशु व्यापारियों के साथ मारपीट और छिनतई मामले में व्यापारी आलोक कुमार सिंह के बयान पर अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया निवासी धीरज कुमार, रंजन कुमार तथा वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के अमन कुमार और अमित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने चार आरोपितों को ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.