आगरा, अप्रैल 20 -- मथुरा-बरेली बाईपास पर एक डंपर चालक वाहन पर एके-47 का स्टीकर व प्रेशर हार्न लगाकर चलने की हनक महंगी पड़ गई। यातयात निरीक्षक ने वाहन चेकिंग के दौरान डंपर से एके-47 के स्टीकर को खुद ही हटाकर वाहन का 11 हजार रुपए का चालान काटा है। इस धनराशि में वाहन में प्रेशर हार्न लगाकर चलने का चालान भी शामिल है। रविवार को यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह वाहन चालकों को यातायात के नियमों के अनुपालन व वाहन चालकों को जागरूक कर रहे थे। उसी समय यातायात कर्मियों ने सामने से आ रहे डंपर को देखा तो पुलिस कर्मियों ने उसे रूकवाया। टीएसआई व पुलिस कर्मी यह देखकर हतप्रभ रहे गए। यह भी पढ़ें- गर्मी एवं लू के बीच चला सघन वाहन चेकिंग अभियान डंपर चालक की खिड़की पर एके-47 का लोगों छपा था। इतना ही नहीं खिड़की पर काले रंग से शब्दों में एके-47 भी लिखा गया था। टीएस...