ट्रक पर लदी 20 लाख की शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार
पटना, जून 27 -- फतुहा पुलिस और उत्पाद विभाग ने शुक्रवार को गोविंदपुर हनुमान मंदिर के पास से एक ट्रक से 2089 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने तस्कर रूदल राय को गिरफ्तार किया है। मौके से एक ट्रक, एक पिकअप वैन, दो मोबाइल और एक जीपीएस भी जब्त किया है। बरामद शराब की कीमत करीब बीस लाख रुपए आंकी गई है। फतुहा डीएसपी- 1 अवधेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गोविंदपुर हनुमान मंदिर के पास ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप अनलोड करने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस और मद्य निषेध विभाग ने छापेमारी कर गढ़ोचक निवासी तस्कर रूदल राय को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से एक ट्रक, एक पिकअप वैन, दो मोबाइल, एक जीपीएस एवं विभिन्न ब्रांड की करीब 2089 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। पूछताछ के बाद तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.