आरा, जनवरी 22 -- बिहिया। निज संवाददाता बिहिया थाना क्षेत्र के दोघरा गांव के समीप से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 12 चक्का ट्रक पर लदी भारी मात्रा में शराब जब्त की है। जब्ती की यह कार्रवाई दोघरा गांव के समीप स्थित सोन गंगा होटल के समीप से की गयी है‌। बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि यूपी से बक्सर के रास्ते होकर पटना की तरफ जा रहे एक ट्रक में भारी मात्रा में शराब लदी है। पुलिस ने हाईवे पर दोघरा गांव के समीप घेराबंदी की और एक संदिग्ध 12 चक्का ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक के केबिन में बने गुप्त तहखाने से 73 कार्टून शराब बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस ने ट्रक के चालक नालंदा जिले के खोदागंज थाना क्षेत्र के रामानुज टोला निवासी महेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद थानाध्यक्ष अनिल कु...