जहानाबाद, मार्च 28 -- 512 कार्टनों में पैक थी बियर की बोतलें, करीब 20 लाख रुपये आंकी जा रही कीमत इरकी ग्रिड के पास नगर थाने की पुलिस ने पकड़ा गिरफ्तार दोनों व्यक्ति मुजफ्फरपुर के हैं निवासी भूसा भरे बोरों के नीचे छिपाकर रखे गए थे कार्टन जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नगर थाने की पुलिस ने शनिवार को अपराहन में एक ट्रक पर लदी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त करने में सफलता हसिल किया है। ट्रक पर सवार ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। जिस ट्रक को पकड़ा गया है उस पर उत्तर प्रदेश का नंबर प्लेट लगा हुआ है। जप्त शराब की कीमत काला बाजार में 20 लाख से अधिक रुपए आंकी जा रही है। खबर के अनुसार एसपी अपराजित लोहान को गुप्त सूचना मिली थी कि गयाजी की ओर से एक ट्रक पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जहानाबाद...