ट्रक पर माल लोड करने में गिरने से मजदूर की मौत
मुजफ्फरपुर, मई 15 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। नारायणपुर स्थित एफसीआई गोदाम पर गुरुवार को ट्रक पर माल लोड करने के दौरान गिरने से मजदूर रामस्वरूप सहनी (55) की मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रक से लगा पटरा टूटने से रामस्वरूप नाले में गिर गया। मृतक बोचहां थाना क्षेत्र की करणपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड-9 की सदस्य सोनम देवी के पति थे। स्थानीय गोरख सहनी ने बताया कि रामस्वरूप सहनी ट्रक पर माल लोड कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक से लगा पटरा अचानक टूट गया। इसके बाद नाले में गिर गया। उसे तुरंत बाहर निकाला गया और बेला स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुत्र राजीव कुमार और पत्नी सोनम देवी समेत परिजन अस्पताल पहुंचे। ठेकेदार औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.